{"_id":"69cc08995e276b577305f1ed","slug":"demand-for-coconut-water-rises-in-summer-prices-rise-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-163590-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: गर्मी में बढ़ी नारियल पानी की मांग, दाम में उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: गर्मी में बढ़ी नारियल पानी की मांग, दाम में उछाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में गर्मी के बढ़ते प्रभाव के साथ ही नारियल पानी की मांग में तेजी देखी जा रही है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण लोग ठंडे और प्राकृतिक पेय पदार्थों की ओर रुख कर रहे हैं, जिसमें नारियल पानी प्रमुख रूप से शामिल है। इस समय में जिले में आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से हरे नारियल की आपूर्ति हो रही है, जिससे बाजारों में इसकी उपलब्धता बनी हुई है।
शहर के प्रमुख स्थानों जैसे अंबेडकर चौराहा, मीरा भवन, कटरा रोड, मेडिकल कॉलेज रोड, श्रीराम तिराहा, स्टेशन रोड और कुसुमी क्रॉसिंग सहित लगभग 30 स्थानों पर नारियल पानी की दुकानें सज गई हैं। इन स्थानों पर सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भीड़ देखी जा रही है। राहगीर और कामकाजी लोग गर्मी से राहत पाने के लिए नारियल पानी का सेवन कर रहे हैं। मांग बढ़ने से दाम में 10 से 15 रुपये की तेजी आई है।
व्यापारी रामफल ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही बिक्री भी बढ़ी है। नारियल पानी की कीमत दस रुपये तक बढ़ी है। इस समय नारियल पानी 80 रुपये प्रति पीस बिक रहा है। थाेक कारोबारियों ने बताया कि आवक में कमी से दाम में इजाफा हुआ है।
Trending Videos