{"_id":"6a6cec3fa4de71b0f90a2f74","slug":"demand-raised-for-pink-toilets-assurance-received-for-early-construction-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-174247-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पिंक शौचालय की उठाई मांग, जल्द निर्माण का मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पिंक शौचालय की उठाई मांग, जल्द निर्माण का मिला आश्वासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य विकास अधिकारी राममोहन मीना की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक हुई। इसमें औद्योगिक विकास, व्यापारिक गतिविधियों और नगर क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की समीक्षा की गई। इस दौरान महिलाओं के लिए पिंक शौचालय की मांग उठाई गई।
औद्योगिक आस्थान सुखपालनगर के उद्यमियों ने जलभराव की समस्या बताई। उद्यमी अनुराग खंडेलवाल ने कहा कि नाले की अधिक ऊंचाई के कारण वर्षा का पानी औद्योगिक परिसर से बाहर नहीं निकल पाता है।
मुख्य विकास अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उद्यमियों ने क्षतिग्रस्त सड़कों और नालियों की मरम्मत की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
सीडीओ ने शीघ्र सुधार कार्य कराने के आदेश दिए। बिजली फीडर लाइन पर पेड़ों की शाखाओं की शिकायत पर बिजली विभाग को कटाई-छंटाई के निर्देश दिए।
व्यापारियों के मुद्दे प्रमुख
व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने शहर की कई जनसमस्याएं रखीं। मार्ग चौड़ीकरण के दौरान हटाए गए पिंक शौचालय के स्थान पर दोबारा व्यवस्था की मांग की गई। अधिकारियों ने बताया कि रजत पैलेस रोड पर नए पिंक शौचालय के लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है।
व्यापारियों ने भरत चौक से जेल रोड तक प्रतिदिन लगने वाले जाम का मुद्दा भी उठाया। नगर पालिका ईओ राकेश कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान नियमित रूप से चलाया जा रहा है। आजाद पार्क और सुभाष पार्क के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। सीडीओ डॉ. राममोहन मीना ने सभी अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।