{"_id":"69974b18b10fa65e4900634a","slug":"due-to-changing-weather-patients-of-nose-ear-and-throat-infections-have-increased-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-160081-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बदलते मौसम के चलते नाक, कान और गले में संक्रमण के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बदलते मौसम के चलते नाक, कान और गले में संक्रमण के मरीज बढ़े
विज्ञापन
विज्ञापन
बदलते मौसम में जुकाम, बुखार के साथ ही नाक, कान और गले में संक्रमण के मरीजों की संख्या सप्ताह भर में दो गुना हो गई है। मेडिकल कॉलेज के नाक, कान और गला विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हंसराज मौर्य ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बदलते मौसम में नाक, कान और गले का इंफेक्शन बढ़ रहा है। ओपीडी में दो सौ मरीज इलाज कराने आए थे। इनमें 130 मरीज गले में संक्रमण के थे। टांसिल बढ़ने से कई मरीज पानी तक नहीं निगल पा रहे हैं।
शादियों के चलते लोग कर रहे लापरवाही
डॉ. हंसराज मौर्य ने कहा कि बदलते मौसम में शादियां भी चल रही हैं। दिन में गर्मी तो रात में ठंड पड़ रही है। लोग शादी में जाते हैं कपड़े पहनने में लापरवाही करते हैं और सर्दी की चपेट में आ जाते हैं। सर्दी में जुकाम, खांसी और नजला परेशान कर रहा है। कान के साथ गले में भी दर्द लोगों को सता रहा है। सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बीमार होने पर डॉक्टर की सलाह लें। सर्दी से बचकर रहें।
आशा कार्यकर्ता घर-घर करेंगी सर्वे
सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद ने सभी आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि बदलते मौसम में जुकाम, बुखार और गले में खराश के रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है। सभी आशा घर-घर सर्वे करें। रोगियों की संख्या अपने ब्लॉक मुख्यालय को जरूर दें।
ये बरतें सावधानी
सर्दी से बचकर रहें, गर्म कपड़े पहनें।
ठंडे पेय पदार्थ का सेवन न करें।
सुबह-शाम घर से बाहर जाएं तो पूरे कपड़े पहनें।
बीमार होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
Trending Videos