{"_id":"6a42b90fe2bb6036950b3315","slug":"e-rickshaw-overturns-after-colliding-with-a-dog-elderly-man-dies-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-171606-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कुत्ते से टकराकर पलटा ई-रिक्शा, बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कुत्ते से टकराकर पलटा ई-रिक्शा, बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
मृतक बृजलाल यादव। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भंगवा चुंगी के पास रविवार रात कुत्ते से टकराकर ई-रिक्शा पलट गया। वाहन में सवार बुजुर्ग बृजलाल यादव (75) की मौत हो गई, जबकि बहू स्नेहा, तीन पौत्र और ई-रिक्शा चालक घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए भेजा गया है।
देल्हूपुर के भिखनापुर निवासी बृजलाल का बेटा पटियाला में रहता है। रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे बहू स्नेहा तीन बेटों के साथ भटिंडा एक्सप्रेस पकड़ने स्टेशन जा रही थीं।
बृजलाल उन्हें ट्रेन में बैठाने जा रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा भंगवा चुंगी के पास पहुंचा कि सामने कुत्ता आ गया। उसे बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। बुजुर्ग बृजलाल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
अन्य घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि कुत्ते के टकराने के कारण हादसा हुआ। इसमें बुजुर्ग की मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।