{"_id":"6a08a46271673b910902c2cf","slug":"farmer-dies-after-falling-into-a-pit-due-to-electric-shock-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1046-167969-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: करंट का झटका लगने से गड्ढे में गिरा किसान, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: करंट का झटका लगने से गड्ढे में गिरा किसान, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत की सिंचाई करने गया किसान करंट के झटके से बोरिंग के गड्ढे में गिर गया। गड्ढे में पड़ी ईंट सिर में धंसने से उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लालगंज कोतवाली के बभनपुर ककरहिया गांव निवासी देवतादीन उर्फ लल्लू वर्मा (55) शुक्रवार देर शाम अपने खेत की सिंचाई करने के लिए पंपिंग सेट पर गए थे। स्टार्टर छूते ही वह करंट के झटके से बोरिंग के छह फिट गहरे गड्ढे में जा गिरे। कुएं में पड़ी ईंटें उनके सिर में धंस गई। इससे वह बेहोश हो गए। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन खोजबीन करते हुए पंपिंग सेट पर पहुंचे।
वहां गड्ढे में लहूलुहान पड़े लल्लू को देखकर आनन-फानन परिजन ट्रॉमा सेंटर लालगंज ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालगंज कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि परिजनों की मांग पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।