{"_id":"696bcf4c62595601df0fc8dd","slug":"fog-slows-down-trains-delays-18-trains-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-157025-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कोहरे ने रोकी रफ्तार, देरी से पहुंचीं 18 ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कोहरे ने रोकी रफ्तार, देरी से पहुंचीं 18 ट्रेनें
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे ने लंबी दूरी की ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन होकर गुजरने वाली 18 ट्रेनें शनिवार को देरी से संचालित हुईं, जबकि देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त रही। जंक्शन से पद्मावत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से रवाना हुई। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान दिखे। पूछताछ काउंटर पर ट्रेनों की आवागमन की जानकारी के लिए यात्री परेशान रहे।
स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि शनिवार को जनता और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त रही। जबकि प्रयागराज संगम एक्सप्रेस पांच घंटे, गरीबरथ एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस चार घंटे, मां बेल्हा देवी धाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी सेे जंक्शन पर पहुंची। सरयू एक्सप्रेस और पीआरएल पैसेंजर एक घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाबमेल तीन घंटे, कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस दो घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस 40 मिनट, प्रयाग मेला स्पेशल एवं हावड़ा-अमृतसर पंजाबमेल पौने दो घंटे, अर्चना एक्सप्रेस 45 मिनट, अयाेध्या-प्रयागराज माघ मेला स्पेशल, प्रयागराज संगम एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, अयोध्या-प्रयागराज मेमू पौने छह घंटे, दुर्ग एक्सप्रेस, प्रयागराज संगम स्पेशल दो घंटे की देरी से संचालित हुई।
Trending Videos