{"_id":"6a5d2d1eeb37552afe0d8d80","slug":"fraud-of-4-lakh-under-the-pretext-of-sending-someone-abroad-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-173243-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: विदेश भेजने के नाम पर चार लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: विदेश भेजने के नाम पर चार लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीजा दिलाने का झांसा देकर राजस्थान की एक वीजा काउंसलर ने बीरमऊ गांव के युवक से 4 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर कंधई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।
कंधई थाना क्षेत्र के बीरमऊ विशुनदत्ता गांव निवासी अनवर हुसैन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि फरवरी 2024 से सितंबर 2024 के बीच वह रोजगार के लिए कनाडा जाना चाहता था। इसी दौरान उसकी बात राजस्थान के जयपुर स्थित अर्जुन नगर की वीजा काउंसलर सिम्मी सिंधु से हुई।
आरोपी ने वीजा बनवाने का झांसा देकर उससे पैसे की मांग की। आरोप है कि सिम्मी सिंधु के कहने पर उसने चार चार लाख रुपये बैंक ऑफ बड़ौदा से जुड़े जनसेवा केंद्र शीतलागंज, बीरमऊ से ऑनलाइन ट्रांसफर किए।
विज्ञापन
पैसे हरियाणा के सिरसा जिले में मंडी डबवाली स्थित इंडसइंड बैंक के एक खाते में जमा कराए गए। वह हमेश दस-दस दिन का समय मांगकर मामले को टालती रही। बाद में फोन उठाना बंद कर दिया।
पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच के बाद शनिवार को कंधई थाने में आरोपी सिम्मी सिधु के खिलाफ ठगी और जालसाजी की धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया।