{"_id":"6a19ce1c36bf4636850fd92a","slug":"fuel-crisis-in-the-region-somewhere-oil-was-available-at-rs-200-and-somewhere-there-was-silence-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-169063-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अंचल में ईंधन संकट... कहीं दो सौ मिल रहा तेल तो कहीं रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अंचल में ईंधन संकट... कहीं दो सौ मिल रहा तेल तो कहीं रहा सन्नाटा
विज्ञापन
शहर के बलीपुर स्थित पंप पर पेट्रोल लेते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पेट्रोल पंपों में पेट्रोल के लिए ग्राहकों को चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ग्रामीण अंचल के पंपों पर कहीं नो फ्यूल तो कहीं 100 और 200 रुपये की लिमिट तय कर पेट्रोल दिया गया। वहीं, शहर के आधे से अधिक पंपों पर बृहस्पतिवार देररात पेट्रोल की आपूर्ति की गई। हालांकि मांग के अनुसार पंप संचालकों को कम मात्रा में पेट्रोल मिला।
शुक्रवार को बाबागंज स्थित पंप पर दो सौ रुपये प्रति बाइक सवार के हिसाब से पेट्रोल दिया गया। सगरा ढलाई स्थित पंप पर ग्राहकों अधिकतम 200 रुपये का पेट्रोल वितरित किया गया। वहीं, सुखपालनगर स्थित पंप पर पेट्रोल की आपूर्ति नहीं होने के कारण सन्नाटा पसरा रहा। गौरा ब्लॉक के रामापुर गाजी का बाग स्थित पंप पर पेट्रोल खत्म हो गया था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कम मात्रा में हुई आपूर्ति, सभी को दिया पेट्रोल
पंप संचालक विजय सिंह व वकार अहमद ने बताया कि जितनी मांग की गई थी, उससे कम मात्रा में पेट्रोल की आपूर्ति की गई है। इस कारण ग्राहकों को निर्धारित क्षमता के अनुसार पेट्रोल का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कार में पांच सौ रुपये का पेट्रोल भराया। जबकि दो सौ किमी का सफर करना है। दूसरे पंप पर तेल भराना होगा। -अभिषेक सिंह, सदर बाजार
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कानुपर जाना है। तीन पंपों पर जाने के बाद दो हजार रुपये का पेट्रोल कार के लिए मिल सका। -यमुना प्रसाद, पूरे ईश्वरनाथ
-- -- -- -- -- -- -- --
जिले में पंपों पर प्रयागराज और वाराणसी से पेट्रोल की आपूर्ति की जा रही है। अधिकांश पंपों पर ईंधन की उपलब्धता है। शुक्रवार देर रात तक सभी पंपों पर पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति हो जाएगी। - अनुभव त्रिवेदी, जिला पूर्ति अधिकारी