फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ganga water level rises in Kunda's coastal area

Pratapgarh News: कुंडा के तटीय क्षेत्र में बढ़ा गंगा का जलस्तर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Ganga water level rises in Kunda's coastal area
मानिकपुर शाहाबाद गंगाघाट पर बढ़ा जलस्तर। संवाद
मानिकपुर और कालाकांकर में गंगा का प्रवाह तेज हो गया है। बारिश से जलस्तर भी बढ़ने लगा है। इससे एक तरफ जहां तटीय गांवों में खलबली मची है तो दूसरी तरफ स्थानीय प्रशासन सक्रिय नहीं दिख रहा। राहत व बचाव को लेकर उनकी तैयारी अधूरी बताई जा रही है।
विज्ञापन

कुंडा तहसील के कलाकांकर व मानिकपुर से होकर गंगा का प्रवाह होता है। संग्रामपुर, धनसरा, करेटी, बहादुरपुर सहित दो दर्जन से अधिक गांव गंगा के तटीय परिक्षेत्र में आते हैं। इस दायरे में खेत हैं और आबादी वाले इलाके भी हैं। तेज बारिश के बीच जब गंगा का जलस्तर बढ़ता है तो यह इलाके भी प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन

मानिकपुर के शाहाबाद घाट पर सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। घाट की तीन से चार सीढियां डूब गईं हैं। गंगा के जल स्तर के बढ़ने से तीर्थ पुरोहितों को अपनी चौकियों और छप्परों को हटाना पड़ा। जिला आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ अनुपम शेखर तिवारी ने बताया कि बाढ़ को देखते हुए जिले को सामान्य श्रेणी में रखा गया है। नाविकों को लाइफ जैकेट दिए गए हैं। खाद्यान्न किट के लिए टेंडर हो गया है। बाढ़ चौकियां भी जल्द अलर्ट कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
गंगा का जलस्तर दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे है।
द्वारिका नाथ दीक्षित, तीर्थ पुरोहित
----
गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाट पर जलकुंभी बहकर आ रही हैं। स्नान में असुविधा हो रही है।
अनिल कुमार दीक्षित ,तीर्थ पुरोहित

मानिकपुर शाहाबाद गंगाघाट पर बढ़ा जलस्तर। संवाद

मानिकपुर शाहाबाद गंगाघाट पर बढ़ा जलस्तर। संवाद

मानिकपुर शाहाबाद गंगाघाट पर बढ़ा जलस्तर। संवाद

मानिकपुर शाहाबाद गंगाघाट पर बढ़ा जलस्तर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed