{"_id":"696fc4dab3db79260002b334","slug":"gold-and-silver-prices-rise-customers-in-the-markets-decrease-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-157318-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सोने और चांदी के बढ़े दाम, बाजारों में कम हुए ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सोने और चांदी के बढ़े दाम, बाजारों में कम हुए ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन
सहालग से पहले सोने-चांदी कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से लोगों का बजट बिगड़ गया है। शहर की सराफा दुकानों पर पहुंचे लोग हल्के वजन के आभूषणों की मांग कर रहे हैं। फरवरी के पहले सप्ताह से सहालग की शुरुआत होगी। आसमान छूती कीमतों ने वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे लोगोें की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार को 24 कैरेट सोना प्रति दस ग्राम 1.49 लाख रुपये तो चांदी 3.21 लाख प्रति किग्रा तक पहुंच गई।
पूर्वी सहोदरपुर निवासी मनोज सिंह ने बताया कि फरवरी में बेटी का विवाह है। आभूषणों की खरीदारी करनी है। महंगाई अधिक होने से बजट बिगड़ गया है। अब हल्के गहनों से ही काम चलाना पड़ेगा। सियाराम कॉलोनी निवासी बृजेश सिंह ने बताया बेटी की शादी के लिए गहने खरीदने आए हैं लेकिन दाम अधिक होने के कारण अधिक रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। हल्के वजन के गहनों को प्राथमिकता दी जा रही है।
पट्टी की रेनू सिंह ने बताया कि फरवरी में उनकी भतीजी की शादी है, सोचा था खरमास में सोने-चांदी के दाम कम होंगे, लेकिन दाम आसमान पर हैं। इससे बजट गड़बड़ गया है।
सराफ यूनियन जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद केसरवानी ने बताया कि दोनों धातुओं के बढ़ी कीमतों से शादी वाले घरों के लोग परेशान हैं। ऑफ सीजन में भी सोने और चांदी के दाम आसमान पर ही रहे।
थोक सराफ कारोबारी प्रह्लाद खंडेलवाल ने बताया कि महंगाई के कारण सबसे अधिक मध्यम वर्ग वाले परिवारों का बजट गड़बड़ाया है। गहनों की खरीद सीमित है। चांदी खरीदने वाले निवेशकों की संख्या अधिक है।
Trending Videos