फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Gomti Global defeated Stadium Boys

Pratapgarh News: गोमती ग्लोबल ने स्टेडियम बॉयज को दी शिकस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Gomti Global defeated Stadium Boys
स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट मैच खेलते ​खिलाड़ी। कोच
मीराभवन स्थित स्टेडियम में बुधवार को गोमती ग्लाेबल एकेडमी व स्टेडियम बॉयज के बीच टी-20 मैच खेला गया। गोमती ग्लोबल एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 156 रन बनाए। संस्कार ने 76 व प्रतीक ने 35 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

स्टेडियम बाॅयज के अद्विक व हितेश ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टेडियम बॉयज की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 146 रन ही बना सकी। प्रभात ने 52 व अनिमेष ने 37 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

गोमती ग्लोबल एकेडमी के हर्ष ने तीन व शोभित ने दो विकेट झटके। प्रतीक को मैन आफ द मैच चुना गया। उद्घाटन भाजपा प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ला ने किया। निर्णायक देव और सर्वेश रहे। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी पूनमलता राज, आदित्य शुक्ला, दुर्गेश तिवारी, सचिन शुक्ला, जय प्रकाश यादव, विक्रम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed