{"_id":"69ff6f3c7a9ad42514011f5a","slug":"half-burnt-body-of-a-labourer-found-in-the-forest-murder-alleged-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-167436-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जंगल में मिला मजदूर का अधजला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जंगल में मिला मजदूर का अधजला शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के नरवा सिटी जंगल में मजदूर का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस साक्ष्य संकलित कर हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र के सैय्यदन मोहल्ला निवासी मृतक नफीस (25) की मां अमीरुल निशा ने बताया कि उनके छह बेटे और चार बेटियां हैं। तीन साल पहले पति मोहम्मद इदरीश का बीमारी से निधन होने के बाद घर की आर्थिक स्थिति डगमगाने पर बेटों ने मेहनत मजदूरी करना शुरू कर दिया। नफीस भी दिहाड़ी पर मजदूरी का काम करता था।
मां के अनुसार कुछ दिनों से नफीस को काम नहीं मिला था। बृहस्पतिवार को बेटे ने बताया था कि कहीं पर उसे काम मिल गया है। नफीस आमतौर पर मजदूरी करने सुबह आठ बजे घर से निकलता था। शुक्रवार को वह छह बजे ही घर से काम पर निकल गया। शाम तक घर न पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला।
वहीं, प्रतापगढ़-लखनऊ मार्ग स्थित नरवा सिटी मार्ग से करीब 150 अंदर मीटर अंदर जंगल में शव मिलने पर पुलिस ने शिनाख्त शुरू की। शुक्रवार को शिनाख्त न हो पाने के कारण पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को जानकारी होने पर मां पोस्टमार्टम हाउस पहुंची।
रोती-बिलखती मां ने बेटे को पहचान लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक का शव करीब 90 फीसदी जल चुका था। पोस्टमार्टम हाउस से दोपहर बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मां ने देहात कोतवाली में तहरीर दी है।
वर्जन:-
अधजले शव की शिनाख्त हो चुकी है। मौत के कारणों का पता करने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। नरवा सिटी मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। हत्या का मामला सामने आने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रशांत राज, सीओ सिटी
Trending Videos