फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Havoc caused by the storm... two dead, power out in over 200 villages.

Pratapgarh News: आंधी का कहर... दो लोगों की मौत, 200 से ज्यादा गांवों की बत्ती गुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Havoc caused by the storm... two dead, power out in over 200 villages.
मृतका रामदेई। फाइल फोटो
नवाबगंज इलाके में बुधवार की रात आई आंधी की चपेट में आने से गिरे पेड़ के नीचे दबकर बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, मंगलवार और बुधवार को आई आंधी-बारिश की वजह से 200 से ज्यादा गांवों में अंधेरा है।
विज्ञापन

झोकवारा निवासी रामप्यारे मजदूरी करते हैं। बुधवार की रात पत्नी रामदेई (60) घर के बाहर सो रही थी। रात में आंधी आने से पीपल का वृक्ष गिर पड़ा और वह उसके नीचे दब गईं। काफी मशक्कत के बाद वृद्धा को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतका के तीन बेटियों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

वहीं, अपरवल का पुरवा निवासी राम मनोहर (63) भी घर के बाहर सो रहा था। आंधी के दौरान नीम का पेड़ बुजुर्ग पर गिर पड़ा। घायल बुजुर्ग को परिजन एम्स रायबरेली ले गए। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो बेटे व एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने पुराने जर्जर पेड़ों को हटाने की मांग की। एसडीएम वाचस्पति सिंह ने बताया कि घटनास्थल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की है। शासन से दैवीय आपदा के तहत परिजनों को मिलने वाली सहायता राशि के लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है। शुक्रवार तक परिजनों को सहायता राशि मुहैया करा दी जाएगी।

वहीं, बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने नवाबगंज क्षेत्र के झोकवारा व अपरवल का पुरवा गांव पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने हादसे पर दुख जताया और मदद का भरोसा दिया।

मृतका रामदेई। फाइल फोटो

मृतका रामदेई। फाइल फोटो

मृतका रामदेई। फाइल फोटो

मृतका रामदेई। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed