{"_id":"6a0a18217e9a88fcb30f2a1a","slug":"health-atm-locked-get-the-test-done-from-outside-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-168096-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ताले में हेल्थ एटीएम... जांच बाहर से कराइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ताले में हेल्थ एटीएम... जांच बाहर से कराइए
विज्ञापन
बंद पड़ा कक्ष।
- फोटो : विकास भवन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में लगाए गए हेल्थ एटीएम ताले में बंद हैं। हेल्थ एटीएम की सुविधा न मिलने से निजी पैथोलॉजी में मरीजों को जेब ढीली करनी पड़ती है।
पट्टी, लालगंज सीएचसी व सुखपाल नगर पीएचसी में हेल्थ एटीएम की सुविधा प्रदान की गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, एटीएम से पांच मिनट में 32 प्रकार की जांच रिपोर्ट मिलने की सुविधा थी। इसमें मधुमेह, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल, रैपिड टेस्ट, डेंगू, मलेरिया, एचआईवी समेत अन्य जांचें हैं। सूत्रों के मुताबिक, तीनों हेल्थ एटीएम खराब होने के कारण धूल फांक रहे हैं। इस वजह से चिकित्सक मरीजों को बाहर से जांच कराने की सलाह देते हैं।
वर्जन-
0 एक साल पहले हेल्थ एटीएम का डिस्प्ले खराब हो गया था। इसलिए कमरे में रखकर ताला बंद करना पड़ा। कुछ जांच की सुविधा सीएचसी पर उपलब्ध हैं। - डॉ. एके गुप्ता, सीएचसी अधीक्षक लालगंज
0 हेल्थ एटीएम मशीन खराब है। कार्यदायी संस्था को सूचना दी गई है। मशीन की मरम्मत होने के बाद जांच सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
- डॉ. राम प्रताप भारती, सीएचसी अधीक्षक पट्टी
--
0 ऑपरेटर की नियुक्ति न होने के कारण हेल्थ एटीएम मशीन का संचालन नहीं हो सका है। जांच किट भी खत्म हो गई है।
- डॉ. डीके सरोज, अधीक्षक पीएचसी सुखपाल नगर
इनसेट-
मरीजों से बातचीत
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
0 सीएचसी पर कुछ ही जांच की सुविधा उपलब्ध है। अधिकांश जांच निजी पैथोलॉजी में करानी पड़ती है।
राहुल पाल, लालगंज
--
0 पट्टी सीएचसी की हेल्थ एटीएम मशीन में ताला लगा रहता है। चिकित्सक मशीन काम न करने की बात कहकर वापस भेज देते हैं।
शंभूनाथ चौरसिया, पट्टी

बंद पड़ा कक्ष।- फोटो : विकास भवन।

बंद पड़ा कक्ष।- फोटो : विकास भवन।