सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Hindus are going through a very challenging phase: Rajabhaiya

हिंदू बहुत ही चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा : राजाभैया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hindus are going through a very challenging phase: Rajabhaiya
विज्ञापन
कुंडा तहसील के मादूपुर गांव में कथावाचक देवव्रत महाराज के सानिध्य में हो रही श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में हिंदू बहुत ही चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। देश के मुस्लिम पहले हिंदू ही थे।
Trending Videos

राजाभैया ने कहा कि जनसंख्या में हम पूरे देश में 75 प्रतिशत हैं। तब भी कहीं हनुमान जन्मोत्सव, दुर्गापूजा पर मूर्ति विसर्जन या रामनवमी पर जुलूस हो तो हमला हमारे ऊपर ही होता है। उन्होंने कहा कि कई ऐसे दल हैं जो जातियों में बांटकर हिंदुओं को कमजोर करने का षडयंत्र रच रहे हैं। कश्मीर में पुलवामा में आतंकियों ने हिंदुओं को पकड़ा और उनसे कलमा पढ़वाया। जिन्होंने कलमा नहीं पढ़ा उन्हें मार दिया। हम सबसे पहले सनातनी हैं। जातियों में बांटकर हम लोगों को बारी-बारी से मारा जाता है। कई राज्यों में राजनीतिक लोग बीफ पार्टी का आयोजन करते हैं। बिना सनातन के भारत की कल्पना असंभव है। हिंदू एक हो रहा है, इतिहास नए सिरे से लिखा जा रहा है। हम सभी एकजुट रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed