सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   If there is a fault, the transformer will be replaced within 24 hours.

Pratapgarh News: खराबी आई तो 24 घंटे में बदले जाएंगे ट्रांसफॉर्मर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
If there is a fault, the transformer will be replaced within 24 hours.
विज्ञापन
गर्मी में जिलेभर के 5.81 लाख उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मुहैया कराने के लिए बिजली विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चिलबिला स्थित वर्कशॉप पर विभिन्न क्षमताओं के 350 ट्रांसफॉर्मर सुरक्षित रखवाए गए हैं। ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने पर 24 घंटे में बदलने की तैयारी है ताकि गर्मी में निर्बाध आपूर्ति जारी रहे।
Trending Videos

नगर पालिका व नगर पंचायतों में फॉल्ट के दौरान विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए 250 व 400 केवी क्षमता के 12 ट्रॉली ट्रांसफार्मर की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी से पहले जनपद के छोटे व बड़े करीब 18 हजार ट्रांसफॉर्मर में क्षमता के अनुसार तेल भरवाया गया है। ट्रांसफॉर्मर की वेल्डिंग को हटाकर नट और बोल्ट लगाया गया है। लोड बढ़ने पर ट्रांसफॉर्मर में खराबी होने पर लाइनमैन मौके पर ही खामी को दुरुस्त करेंगे।
अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि शहरी व ग्रामीण अंचल में गर्मी के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए करीब 18 ट्रांसफॉर्मर को दुरुस्त कराया गया है। साथ ही वर्कशॉप पर 350 ट्रांसफॉर्मर सुरक्षित रखवाए गए हैं ताकि खराबी आने पर 24 घंटे में इन्हें बदला जा सके। इनसेट:-
ट्रांसफॉर्मर जला तो जेई होंगे जिम्मेदार, कटेगा वेतन
गर्मी में ट्रांसफॉर्मर के जलने पर जेई को जिम्मेदार माना जाएगा। बिजली विभाग ने इस संबंध में अधीक्षण अभियंता को पत्र भेजा है। अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर जलने पर जेई के खिलाफ कार्रवाई होगी। ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत का खर्च जेई के वेतन से वसूला जाएगा।
15 मिलियन बढ़ गई बिजली की खपत
मार्च में तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के साथ ही जिले में बिजली की खपत भी बढ़ गई है। बीते साल मार्च में बिजली की कुल खपत करीब 75 मिलियन यूनिट थी। इस साल मार्च में बिजली की खपत करीब 90 मिलियन यूनिट तक पहुंच गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अप्रैल में बिजली की खपत करीब 120 मिलियन यूनिट तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed