सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   In Raichand Patti, the head walked, a three-member committee was formed.

Pratapgarh News: रायचंद पट्टी में प्रधान हुईं पैदल, तीन सदस्यीय समिति का गठन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
In Raichand Patti, the head walked, a three-member committee was formed.
विज्ञापन
क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायचंद पट्टी की प्रधान नीलम सिंह पैदल हो गई हैं। विकास कार्यों में अनियमितता मिलने पर डीएम ने गांव में विकास कार्य कराने के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है।
Trending Videos

ग्राम पंचायत के अभिषेक सिंह ने डीएम से शिकायत की थी कि नाबालिग से मनरेगा का कार्य कराया जा रहा है। विकास कार्यों में अनियमितता बरती जा रही है। मजदूरों के बजाय जेसीबी का प्रयोग किया जा रहा है। डीएम ने जिला उद्यान अधिकारी और अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग खंड एक को पूरे प्रकरण की जांच के लिए नामित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों की जांच में शिकायत सही पाए जाने पर डीएम प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी ने प्रधान नीलम सिंह को कार्य मुक्त करते हुए ग्राम पंचायत के अशोक सिंह, आशुतोष सिंह, सुनीता को समिति का सदस्य नामित करते हुए विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed