{"_id":"6a0b58dbecfd031ac404e9b2","slug":"jalabhishek-was-performed-in-shiva-temples-on-the-first-monday-of-malmas-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1045-168125-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मलमास के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में हुआ जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मलमास के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में हुआ जलाभिषेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलमास के पहले सोमवार को शिवधामों में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। घुइसरनाथधाम, बेलखरनाथधाम, भयहरणनाथधाम, हौदेश्वरनाथधाम में सुबह भक्तों की भारी भीड़ लगी रही।
बाबा घुइसरनाथधाम में पुरुषोत्तम मास के दिन सोमवार को भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ दोपहर तक जमा रही। सुबह चार बजे से ही हर-हर महादेव की गूंज से पूरा धाम गुंजायमान हो उठा। भक्तों की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में सांगीपुर और लालगंज की पुलिस तैनात रही।
मलमास के दूसरे दिन और प्रथम सोमवार को साप्ताहिक मेला होने पर पौराणिक धाम बेलखरनाथधाम में सुबह चार बजे आरती के बाद जलाभिषेक शुरू हो गया। सुबह पूरा धाम परिसर भक्तों से खचाखच भरा रहा। प्रचंड गर्मी में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। हर- हर महादेव के जयघोष से पूरा परिसर शिव मय रहा।
विज्ञापन
रविवार देर शाम सात बजे के लगभग एएसपी पूर्वी आलोक कुमार, सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी, एसओ दिलीपपुर बलराम सिंह, चौकी प्रभारी बेलखरनाथधाम देवेंद्र पाठक ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सई नदी के किनारे बैरिकेडिंग यातायात व्यवस्था को लेकर तीन जगहों पर बैरिकेडिंग के लिए निर्देश दिया है। इस दौरान आशीष कुमार, बद्रीनाथ गिरी, विश्वनाथ गिरी, उदय सिंह, रिंकू सिंह, शनि गिरि, विशाल, यशदीप पाल मौके पर मौजूद रहे।