फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   JCB union expressed displeasure over the attitude of the police in the meeting

Pratapgarh News: जेसीबी यूनियन की बैठक में पुलिस के रवैये पर जताई नाराजगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
JCB union expressed displeasure over the attitude of the police in the meeting
कौशाम्बी विकास खंड के म्योहर में शुक्रवार को जेसीबी यूनियन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खोदाई कार्य से जुड़ी समस्याओं और पुलिस के रवैये को लेकर संचालकों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि कई बार वैध कार्य होने के बावजूद पुलिस बिना कारण बताए मशीनों को थाने ले जाती है, जिससे संचालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बिना पूरी जानकारी के मशीनों को रोकना और चालकों से पूछताछ करना उचित नहीं है।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष रामू पासी ने कहा कि जेसीबी मशीनें सड़क निर्माण, तालाब खोदाई और भवन निर्माण जैसे विकास कार्यों में अहम भूमिका निभाती हैं, इसके बावजूद संचालकों को परेशान किया जाता है। बैठक में प्रशासन से स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने और सहयोगात्मक रवैया अपनाने की मांग की गई। यूनियन पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी सदस्य नियमों के तहत ही कार्य करेंगे। इस दौरान कई संचालक और यूनियन सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed