{"_id":"6a6b929ad3406f91e709e930","slug":"labourers-body-found-floating-in-pond-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-174153-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तालाब में उतराता मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तालाब में उतराता मिला मजदूर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदली का पुरवा में बुधवार की शाम शौच के लिए गए मजदूर का शव बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे तालाब में उतराता मिला। जानकारी पर परिजनों और ग्रामीण पहुंचे। शव को बाहर निकाला गया।
बदली का पुरवा निवासी दीपक सरोज (19) ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। बुधवार की शाम करीब सात बजे शौच की बात कहकर घर से निकला। काफी देर तक घर न लौटने पर परेशान परिजनों ने तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला।
बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे गांव के विपिन ने दीपक के शव को तालाब में देखा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से मां दुल्ला देवी, भाई राम मिलन और बहन मालती का बेसुध हैं।
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए खोदा गया था तालाब
भाई राम मिलन का आरोप है कि गांव के तालाब से गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए मिट्टी की खोदाई की गई थी। मिट्टी की खोदाई होने से तालाब पहले की अपेक्षा अधिक गहरा हो गया था। उसमें बारिश का पानी भरा था। गहरे तालाब के आसपास बैरिकेडिंग नहीं की गई है।
वर्जन
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है। जिम्मेदारों से भी पूछताछ की जाएगी।
शिवनारायण वैस, सीओ कुंडा