{"_id":"6a2af40c73f2aa6d330ebd85","slug":"lecturer-recruitment-4070-candidates-to-take-the-exam-at-nine-centers-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-170111-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ता भर्ती : नौ केंद्रों पर 4070 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्ता भर्ती : नौ केंद्रों पर 4070 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को प्रवक्ता भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 4070 अभ्यर्थी नौ केंद्रों पर शामिल होंगे। परीक्षा एक ही पाली में होगी।
जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने बृहस्पतिवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयोग ने केपी कॉलेज, जीआईसी, जीजीआईसी, तिलक कॉलेज, पीबी इंटर कॉलेज सिटी, एमडीपीजी कॉलेज, कालूराम इंटर कॉलेज शीतलागंज, जीआईसी शुकुलपुर और बृजेंद्रमणि इंटर कॉलेज कोहड़ौर को केंद्र बनाया है।
डीएम के मुताबिक प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक 13 विषयों के लिए होगी। जिलाधिकारी ने तीन अतिरिक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए हैं।
विज्ञापन
नकल रोकने के लिए सख्त निर्देश
जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने परीक्षा संबंधी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की गड़बड़ी या नकल की जानकारी मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।