पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Monsoon arrives – 27.4 mm of rainfall recorded across the district; orange alert issued.

Pratapgarh : मानसून ने दी दस्तक- जिलेभर में दर्ज की गई 27.4 मिमी वर्षा, ऑरेंज अलर्ट जारी

Wed, 01 Jul 2026 06:50 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Jul 2026 06:50 PM IST
सार

जिले में बुधवार को मानसून ने दस्तक दे दी। सुबह करीब 10 बजे झमाझम बारिश हुई। घंटेभर की बारिश से शहर में कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Monsoon arrives – 27.4 mm of rainfall recorded across the district; orange alert issued.
प्रतापगढ़ में सदर तहसील के बाहर भरा बरसात का पानी। - फोटो : संवाद।

विस्तार

जिले में बुधवार को मानसून ने दस्तक दे दी। सुबह करीब 10 बजे झमाझम बारिश हुई। घंटेभर की बारिश से शहर में कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

जिले में 27.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शहर के पानी से सदर तहसील, कचहरी परिसर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, प्रयागराज-अयोध्या हाईवे स्थित भंगवाचुंगी, पुराना माल गोदाम तिराहा, रामलीला मैदान, राजापाल टंकी चौराहा, जोगापुर, देवकली, शिवजीपुरम, डीआईओएस कार्यालय व डीएम आवास सड़क पर जलभराव रहा।

विज्ञापन

करीब चार घंटे तक लोगों को जलभराव के बीच आवागमन करना पड़ा। दोपहर बाद नालियों से पानी निकला तो राहगीरों को सहूलियत हुई। वहीं, लालगंज, लक्ष्मणपुर समेत ग्रामीण अंचल में बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फसल के लिए वरदान

जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मानसून के आने से धान समेत अन्य फसलों का लाभ होगा। तैयार हुई धान की नर्सरी को किसान खेतों में रोप सकेंगे। पानी के लिए किसानों को दिक्कत का सामना नहीं करना होगा।

Monsoon arrives – 27.4 mm of rainfall recorded across the district; orange alert issued.
बुधवार को हुई जोरदार बारिश के बाद भंगवा चुंगी के समीप राजमार्ग पर भरा पानी। - फोटो : संवाद।

तापमान में गिरावट, उमस बरकरार

सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री कम होकर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की कमी आई। रात का तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। उमस से लोगों को दिक्कत हुई। बताया कि बृहस्पतिवार को भी तेज बारिश होने की संभावना है।

बिजली गिरने का अंदेशा

जिला आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ अनुपम शेखर तिवारी ने बताया कि बारिश के साथ ही बिजली गिरने का अंदेशा है। लोगों से बारिश के दौरान सुरक्षित जगहों पर आश्रय लेने की अपील की गई है। बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।

फाल्ट के कारण घंटाें गुल हुई बिजली

बारिश के कारण शहर के चारों उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में बुधवार को दिनभर कई बार बिजली की आवाजाही जारी रही। शहर के अंबेडकर चौराहे के समीप लगे ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया। वहीं, ग्रामीण अंचल के रानीगंज अजगरा उपकेंद्र के सभी फीडराें की बिजली आपूर्ति करीब तीन घंटे तक बाधित रही। इसके साथ ही अंतू, संडवा चंद्रिका, पहाड़पुर, हंडौर समेत अन्य उपकेंद्रों की भी बिजली आपूर्ति बाधित हुई। अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed