{"_id":"6a0e112fc557a50959016670","slug":"more-than-five-hundred-patients-suffering-from-vomiting-and-diarrhea-are-being-treated-every-day-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-168322-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: हर दिन उल्टी-दस्त के पांच सौ से ज्यादा मरीजों का हो रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: हर दिन उल्टी-दस्त के पांच सौ से ज्यादा मरीजों का हो रहा इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी में मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। उल्टी-दस्त से पीड़ित हर दिन औसतन पांच सौ से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। उल्टी-दस्त ने लोगों की सेहत बिगाड़ रखी है। आम दिनों में यह संख्या 200 के करीब रहती थी।
बुधवार को ओपीडी में दो हजार इलाज कराने पहुंचे। इसमें पेट दर्द, उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या अधिक रही। वरिष्ठ फिजिशियन डाॅ. मनोज खत्री ने बताया कि गर्मी में लोगों को खानपान का ध्यान रखना चाहिए। बगैर खाना खाए घर से नहीं निकलना चाहिए। दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें। पेट दर्द, उल्टी, तीन से अधिक बार दस्त होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें।
बचाव-
- गर्मी में ताजा भोजन और साफ पानी पिएं।
- एक से डेढ़ घंटे पर ओआरएस का घोल लेते रहें।
- तरबूज व खीरे का अधिक सेवन करें।
- तेल मसाले वाले भोजन से दूरी बनाएं।
-उल्टी-दस्त होने पर चिकित्सक से सलाह लें।