फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Newborn died in hospital, created ruckus alleging negligence

Pratapgarh News: अस्पताल में नवजात की मौत, लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Newborn died in hospital, created ruckus alleging negligence
पल्टन बाजार ​स्थित नर्सिंग होम में बच्चे की मौत के बाद परिजनों के हंगामे के दौरान पहुंची पुलिस। - फोटो : 1
पल्टन बाजार में संचालित हिंद नर्सिंग होम में रविवार को सामान्य प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। सूचना पर डिप्टी सीएमओ भी मौके पर पहुंचे और नर्सिंग होम को सील कर दिया।
विज्ञापन

अंतू के गड़वारा निवासी नीरज गुप्ता की पत्नी ममता गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे शनिवार देर शाम हिंद हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। सामान्य प्रसव कराने की जिम्मेदारी लेते हुए प्रसव पीड़िता को नर्सिंग होम भर्ती कर लिया। रविवार सुबह ममता ने नवजात को जन्म दिया।
विज्ञापन

कुछ ही देर में नवजात की मौत हो गई। पति नीरज का आरोप है कि चिकित्सक बच्चे को देखने नहीं आए। नवजात की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया तो कुछ बाहरी लोगों ने पहुंचकर उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डाॅ. राजेश कुमार व एआरओ उग्रसेन जांच के लिए नर्सिंग होम पहुंचे और अस्पताल को सील कर दिया। सीओ सीटी प्रशांत राज ने बताया कि तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

नर्सिंग होम संचालक के दूसरे अस्पताल की पहले हो चुकी है जांच
डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश कुमार ने हिंद नर्सिंग होम के संचालक के दूसरे अस्पताल न्यू हिंद हॉस्पिटल की कुछ दिन पहले जांच की थी। जांच के दौरान दूसरे अस्पताल में एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं मिले थे। नर्सिंग होम संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया था। अभी तक जवाब नहीं मिला। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जवाब नहीं मिलने पर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed