{"_id":"6a41531a78cb90444f065279","slug":"out-of-control-car-overturns-after-colliding-with-a-truck-on-ganga-expressway-four-injured-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-171556-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराकर पलटी बेकाबू कार, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराकर पलटी बेकाबू कार, चार लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार की सुबह करीब सात बजे टायर फटने से बेकाबू कार अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रक से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
झारखंड के जपला से दिल्ली जा रही कार का महेशगंज थाना क्षेत्र के रायगढ़ के समीप अचानक टायर फट गया। बेकाबू कार अनियंत्रित हो गई। गति तेज होने के कारण कार सामने चल रहे ट्रक से टकराकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।
कार में फंसे लोगों में चीख पुकार मची रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार के अंदर फंसे बृजेंद्र सिंह, उनके पिता दामोदर सिंह, पत्नी रानी और मां कलावती को बाहर निकाला। गंगा एक्सप्रेसवे की सेफ्टी टीम ने रेस्क्यू कर घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी संग्रामगढ़ भेजा। दामोदर सिंह की हालत गंभीर होने पर एम्स रायबरेली रेफर किया गया। सेफ्टी टीम ने मार्ग से क्षतिग्रस्त कार का हटवाकर यातायात बहाल किया।