फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Power supply is disrupted, with frequent power outages

Pratapgarh News: बिजली व्यवस्था चरमराई, बार-बार बाधित हो रही आपूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Power supply is disrupted, with frequent power outages
भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था लगातार लड़खड़ा रही है। हाईटेंशन लाइनों पर बढ़े दबाव और फाल्ट के कारण शहर के कई इलाकों में अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। अप्रैल की तुलना में मई में बिजली की खपत करीब 40 मिलियन यूनिट बढ़ने से विभाग पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन


रविवार रात दहिलामऊ उपकेंद्र से जुड़े चिलबिला फीडर की बिजली करीब चार घंटे बाधित रही। वहीं बलीपुर क्षेत्र में एबीसी केबल में शॉर्ट सर्किट होने से लगभग 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। सोमवार को सगरा फीडर से जुड़े मोहल्लों में सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक ट्रिपिंग के चलते करीब 10 बार बिजली गुल हुई। रूपापुर उपकेंद्र से जुड़े गोपालापुर, जोगापुर और टाउन इलाके में भी तीन से चार घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन


विवेक नगर, सदर बाजार, अजीत नगर और पड़ाव वार्ड में सुबह सात से नौ बजे तक बिजली न रहने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। बाबागंज और कादीपुर उपकेंद्रों में भी फाल्ट के कारण करीब तीन घंटे बिजली बाधित रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन और रात में बार-बार बिजली आने-जाने से गर्मी में राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि तेज गर्मी के कारण हाईटेंशन लाइनों पर लोड बढ़ गया है। एसी, कूलर और पंखों के अधिक उपयोग से बिजली खपत तेजी से बढ़ी है, जिससे फाल्ट की समस्या सामने आ रही है।

बढ़ी बिजली की खपत

अप्रैल में जिले में बिजली की खपत करीब 111 मिलियन यूनिट थी जो मई में बढ़कर 151 मिलियन यूनिट तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed