सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh Stadium defeated Rising Club by 35 runs

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ स्टेडियम ने राइजिंग क्लब को 35 रनों से दी शिकस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh Stadium defeated Rising Club by 35 runs
विज्ञापन
शहर के स्टेडियम में मंगलवार को प्रतापगढ़ स्टेडियम और राइजिंग क्लब के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच का उद्घाटन जिला क्रीड़ाधिकारी पूनमलता राज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
Trending Videos

प्रतापगढ़ स्टेडियम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में आठ विकेट पर 209 रनों का स्कोर खड़ा किया। रमन शुक्ला ने 77 व आदित्य प्रताप ने 26 रनों का योगदान दिया। राइजिंग क्लब के कुणाल ने तीन व अमन ने दो विकेट लिए। जवाब में राइजिंग क्लब की टीम 23.5 ओवर में 174 रनों पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राइजिंग क्लब के अनुराग ने 34, केशव 27 और आरुष प्रताप ने 22 रनों की पारी खेली। प्रतापगढ़ स्टेडियम के रमन शुक्ला ने तीन व आदर्श दुबे ने दो विकेट चटकाए। रमन शुक्ला को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान आदित्य शुक्ला, सचिन शुक्ला व दुर्गेश तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed