{"_id":"69a08609969f21ee0d0cad9a","slug":"public-representatives-were-enraged-by-the-arbitrary-attitude-of-the-officers-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-160747-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अफसरों के मनमाने रवैये पर भड़के जनप्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अफसरों के मनमाने रवैये पर भड़के जनप्रतिनिधि
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अफसरों पर मनमानी का आरोप लगाया। शिकायतों को गंभीरता से न लेने वाले अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई।
विकास भवन में बृहस्पतिवार को सांसद डॉ. शिवपाल सिंह पटेल की अध्यक्षता में बैठक प्रारंभ हुई। परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव ने पूर्व की बैठक में जनप्रतिनिधियों के उठाए के मुद्दों/सुझावों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट पेश की।
विधायक रानीगंज डॉ. आरके वर्मा व विधायक विश्वनाथगंज जीतलाल पटेल ने अमृत सरोवर में जलभराव का प्रकरण उठाया। उन्हें कैनाल से जोड़ने की बात कही गई। डीसी मनरेगा ने बताया कि हर एक ग्राम पंचायत के तालाब/अमृत सरोवरों में आगामी महीनों में पानी रहेगा।
संडवा चंद्रिका के ग्राम नेवादा गौराडांड़ में 530 मीटर बनी इंटरलॉकिंग सड़क को लोक निर्माण विभाग द्वारा बिना एनओसी के हटाते हुए लेपन कराया गया। शिकायत के बाद ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में विधायक विश्वनाथगंज ने नाराजगी जताई। कहा कि अगर निर्माण खंड-2 के अधिशासी अभियंता दो दिन के भीतर ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं करते तो संबंधित अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई की जाए।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि कोई भी गरीब पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे। मुसहर बस्ती में अभी तक लोगों को आवास न मिलने के प्रकरण में सांसद ने सुझाव दिए। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना का मुद्दा भी जनप्रतिनिधियों ने उठाया।
बैठक में प्राथमिक विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन, ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार हटवाने, सड़क और शुद्ध पानी का मुद्दा उठाया। सांसद कौशाम्बी पुष्पेंद्र सरोज ने कहा कि बच्चों के पढ़ाई के समय ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली काट दी जाती है। इस मौके पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा मौजूद रहीं।
Trending Videos