सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Shops are decorated with colourful chips and papads for Holi, increasing the excitement in the market.

Pratapgarh News: होली के लिए रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ से सजीं दुकानें, बाजार में बढ़ी रौनक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Shops are decorated with colourful chips and papads for Holi, increasing the excitement in the market.
विज्ञापन
होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। रंगों के इस पर्व की तैयारी में पापड़, चिप्स और नमकीन की दुकानों पर खास चहल-पहल देखने को मिल रही है। शहर के कचहरी रोड, कटरा रोड, करनपुर, फलमंडी गेट, पल्टन बाजार बाबागंज व चिलबिला में चिप्स, पापड़ की दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगे और आकर्षक डिजाइन वाले चिप्स ग्राहकों को खूब लुभा रहे हैं। दुकानों में मक्का, साबुदाना, चावल, आलू व मिक्स आटे से बने पापड़ व स्टार, इमरती, नल्ली, भिंडी, दिल, समोसा समेत कई अन्य अलग-अलग आकार के चिप्स उपलब्ध हैं, जो खासतौर पर बच्चों और युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं। व्यापारी सतीश गुप्ता ने बताया कि होली पर घरों में मेहमानों के स्वागत के लिए स्नैक्स की मांग बढ़ जाती है, इसलिए इस बार विविधता पर विशेष ध्यान दिया गया है।
Trending Videos

व्यापारी संजीव कुमार ने बताया कि चिप्स और पापड़ 100 से 160 रुपये प्रति किग्रा तक बाजार में उपलब्ध हैं। जबकि नमकीन कचौड़ी 240 रुपये प्रति किग्रा, चकली 180 रुपये प्रति किग्रा, व बनाना चिप्स 350 रुपये प्रति किग्रा बिक रहा है। कानपुर, लखनऊ व अयोध्या से चिप्स व पापड़ मंगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed