सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three people, including a youth from Aligarh, died in road accidents.

Pratapgarh News: सड़क हादसों में अलीगढ़ के युवक समेत तीन लोगों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Three people, including a youth from Aligarh, died in road accidents.
विज्ञापन
जनपद में बुधवार रात से बृहस्पतिवार तक 15 घंटे के भीतर अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में अलीगढ़ के युवक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।
Trending Videos

चिलबिला में बेकाबू ट्रक ने अलीगढ़ के युवक को रौंदा, मौत
अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र के कौड़ियागंज निवासी निजामुद्दीन बुधवार को अपने 18 वर्षीय भाई शादाब के साथ पशु आहार के कारोबार के सिलसिले में प्रतापगढ़ आए थे। दोनों भाई सोनावां स्थित एक गेस्ट हाउस में रुके थे। देर रात शादाब खाना खाने के लिए गेस्ट हाउस से निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किशुनगंज मोड़ के करीब उसे बेकाबू ट्रक ने पीछे से रौंद दिया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर भाई निजामुद्दीन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................


बिजली के खंभे से टकराया युवक, मौत
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के धन्नीपुर निवासी वीरेंद्र कुमार गौतम (30) साथियों के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। पुलिस के अनुसार, लौटते समय सभी कुछ देर के लिए लौली नहर के पास रुके। रात करीब 11 बजे वीरेंद्र बाइक लेकर घर के लिए निकला। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। जख्मी वीरेंद्र को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भेजा। जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता रामचंद्र गौतम ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बाइक स्वामी समेत उसके दोस्तों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जिस बाइक से घटना हुई, उसके स्वामी ने बाइक चोरी की शिकायत की है।
...........

आमने-सामने बाइक में टक्कर, एक की मौत
कंधई थाना क्षेत्र के शिवपुर घोसियान निवासी शमशेर (52) बुधवार की सुबह करीब 11 बजे बाइक से मंदाह पेट्रोल पंप गए थे। वहां से पेट्रोल लेकर जैसे ही वह मुख्य सड़क पर पहुंचे। तभी चिलबिला की ओर से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में शमशेर गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार तीनों परीक्षार्थी मामूली रूप से चोटिल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से शमशेर को मेडिकल कॉलेज भेजा। जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed