सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Wife got her husband murdered for her lover

Pratapgarh News: प्रेमी के लिए पत्नी ने कराई थी पति की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Wife got her husband murdered for her lover
विज्ञापन
प्रेमी से मिलने जुलने की राह में रोड़ा बनने पर पत्नी ने अपने पति की प्रेमी संग मिलकर हत्या कराई थी। पुलिस ने पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से जेवरात व घटना में प्रयुक्त रॉड बरामद किया है। एक बाल अपचारी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
Trending Videos

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेंद्र लाल ने बाघराय के गोगौर निवासी शेषमणि यादव की हत्या का बृहस्पतिवार को खुलासा करते हुए बताया कि 6 जनवरी की शाम प्रधान पिंटू सिंह के घर से काम करके लौटते समय शेषमणि यादव के ऊपर जानलेवा हमला हुआ था। पत्नी संगीता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज में 21 फरवरी को उपचार के दौरान शेषमणि की मौत हो गई थी। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने पत्नी संगीता यादव व उसके प्रेमी सचिन यादव पर शिकंजा कसा। पुलिस की सख्ती पर दोनों टूट गए। उसने अपने साथी नेवाजी का पुरवा निवासी नागेश कुमार व महेशगंज थाना क्षेत्र के पनाहनगर निवासी तस्लीम और एक बाल अपचारी के साथ घटना को अंजाम दिया। घटना में प्रयुक्त बाइक व संगीता के दिए गए जेवरात भी पुलिस ने बरामद कर लिया। घटना में शामिल नागेश व तस्लीम को भी पुलिस ने गोगौरी के पास से गिरफ्तार किया। सभी को न्यायालय से जेल भेज दिया गया। बाल अपचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
70 हजार में तय हुआ था सौदा
पकड़े गए प्रेमी सचिन यादव ने बताया कि शेषमणि की हत्या के लिए साथियों से 70 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। जेवरात बेचकर 20 हजार रुपये पहले दिया था। बाकी रुपये काम होने के बाद देने की बात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed