सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rain accompanied by thunder and lightning brings relief from the heat

Pratapgarh News: गरज-चमक संग बारिश, गर्मी से राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Rain accompanied by thunder and lightning brings relief from the heat
मंगलवार सुबह आसमान में छाए रहे बादल। संवाद
विज्ञापन
जिले में मंगलवार सुबह तेज हवा संग बारिश हुई। लाइनों में फॉल्ट के कारण ग्रामीण अंचल में कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर बाद धूप निकली। वहीं, तेज हवा की वजह से आम के कच्चे फलों को नुकसान हुआ। मौसम विभाग ने बुधवार को भी जिले में बारिश होने व तेज हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
Trending Videos

मौसम विभाग ने अब तक जिले में करीब 15 मिमी तक वर्षा दर्ज की है। वहीं, आंधी से आम के उत्पादन पर असर पड़ेगा। साथ ही लताओं वाली सब्जियों पर कीटों के संक्रमण का भी खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में पांच हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में आम की पैदावार हाेती है। करीब 40 फीसदी आम टूट कर आंधी में गिर चुके हैं। उत्पादन कम होने से आम के दाम भी बढ़ेंगे। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 12 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में उड़द, मूंग, चरी की बोआई की गई है। बारिश से फसलों को फायदा हुआ है।
तेज हवा के चलते बिजली आपूर्ति बाधित
बारिश व तेज हवाओं के कारण लाइनों में फॉल्ट हुआ। शहरी क्षेत्र के चार उपकेंद्रों से जुड़े मोहल्लों में मंगलवार को सुबह छह से शाम छह बजे तक आठ से 10 बार बिजली की कटौती हुई।
वहीं, ग्रामीण अंचल के 61 उपकेंद्रों पर भी घंटों बिजली आपूर्ति बाधित हुई। भुपियामऊ, रानीगंज अजगरा, पहाड़पर, संडवा चंद्रिका, बहोरिकपुर, हीरागंज समेत अन्य उपकेंद्रों से तीने से चार घंटे अतिरिक्त बिजली कटौती हुई।
सगरा ढलाई निवासी अनादि तिवारी ने बताया कि दिन व रात के समय आठ से 10 बार बिजली कटौती हुई। रानीगंज अजगरा उपकेंद्र के मोहनगंज निवासी पुनीत कुमार ने बताया कि छह घंटे बिजली कटौती का निर्देश है लेकिन 12 घंटे ही आपूर्ति हो रही है।
संडवा चंद्रिका के मनोज कुमार ने बताया 18 की जगह 13 से 14 घंटे बिजली मिलना मुश्किल है। अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि फॉल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं।
इनसेट:-
रात के तापमान में आई कमी
सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री कम होकर 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बुधवार को भी बारिश व तेज हवाएं चलने का अंदेशा है।

मंगलवार सुबह आसमान में छाए रहे बादल। संवाद

मंगलवार सुबह आसमान में छाए रहे बादल। संवाद

मंगलवार सुबह आसमान में छाए रहे बादल। संवाद

मंगलवार सुबह आसमान में छाए रहे बादल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed