फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Relief from traffic jams... Bypass to accelerate development.

Pratapgarh News: जाम से मुक्ति... बाईपास से विकास को मिलेगी रफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Relief from traffic jams... Bypass to accelerate development.
जिले के विकास को नई उड़ान देने वाली 50 किमी लंबी टू लेन ग्रीन फील्ड वर्मानगर-चिरकुट्टी बाईपास परियोजना का काम अगस्त से शुरू हो जाएगा। 600 करोड़ की लागत से दो साल में बनकर तैयार होने वाला यह बाईपास जिले की सूरत बदल देगा।
विज्ञापन

बाईपास लालगंज, सदर और रानीगंज तहसील के कुल 47 गांवों से होकर गुजरेगा। इसमें लालगंज तहसील के 24 गांव, सदर तहसील के 12 गांव और रानीगंज तहसील के 11 गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

साथ ही प्रयागराज-अयोध्या हाईवे के पास यह बाईपास मिलेगा, जिससे रायबरेली-जौनपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। बाईपास के लिए कुल 229 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। बाईपास पर दो रेलवे ओवरब्रिज, 21 अंडरपास का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


190 करोड़ रुपये दिया मुआवजा
सीआरओ अजय कुमार तिवारी ने बताया कि बाईपास निर्माण के लिए किसानों की भूमि अधिग्रहण के एवज में 270 करोड़ रुपये मुआवजा प्रदान किया जाएगा। अभी तक करीब 80 फीसदी किसानों को 190 करोड़ रुपये मुआवजा का भुगतान किया जा चुका है। जिन भूखंडों के अधिग्रहण के लिए किसानों ने सामूहिक आपत्तियां दर्ज कराई हैं, उनके आपत्तियों के निस्तारण के निर्देश संबंधित एसडीएम को दिए गए हैं। जल्द ही सभी किसानों को मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

नहीं मिला मुआवजा
लालगंज के बेलहा निवासी रामदीन, रमेश कुमार यादव, राम खेलावन, आशीष पाल, उमेश कुमार ने बताया कि बाईपास निर्माण के लिए उनकी भूमि का अधिग्रहण किया गया है लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। जिलाधिकारी से इस संबंध में शिकायत की गई है। उन्होंने जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

.
80 फीसदी किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है। जिनका मुआवजा बाकी है, उन्हें जल्द ही धनराशि दी जाएगी। बाईपास के निर्माण से पहले मिट्टी का कार्य किया जाएगा। अगस्त से बाईपास निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। वर्मानगर-चिरकुट्टी बाईपास बनने से मोहनगंज, कटरा मेदनीगंज, रानीगंज कस्बे में लगने वाले जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। साथ ही प्रयागराज-अयोध्या जाने वाले वाहन भी आसानी से निकल सकेंगे।
विकल्प कुमार, सहायक अभियंता, एनएचएआई रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed