सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Scuffle with Haryana police who came to arrest the rape accused

Pratapgarh News: दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने आई हरियाणा पुलिस से हाथापाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Scuffle with Haryana police who came to arrest the rape accused
विज्ञापन
शहर के पूरे ईश्वर नाथ शिक्षक कॉलोनी में शुक्रवार सुबह दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने हरियाणा पुलिस पहुंची। आरोपी को पकड़ने के दौरान हरियाणा पुलिस से परिवार वालों की हाथापाई हुई। सूचना मिलने पर पहुंचे सिविल लाइन चौकी इंचार्ज ने आरोपी को पकड़कर कोतवाली भेजा। लिखापढ़ी के बाद हरियाणा पुलिस कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड मिलने पर उसे अपने साथ ले गई।
Trending Videos

हरियाणा के गुरुग्राम थाने से आई महिला एएसआई मीना के अनुसार फतनपुर थाना क्षेत्र के गौरा पूरे बदल चंद्रौटा का रहने वाला देवापि तिवारी शहर के पूरे ईश्वर नाथ शिक्षक नगर कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है। करीब 2 साल से वह गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। कंपनी में काम करने वाली एक युवती से उसकी नजदीकी थी। शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले वह घर चला आया। यहां आने के बाद उसने लड़की का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। उसे कहीं से पता चला कि उसके प्रेमी ने दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद वह देवापि से बात करने के लिए प्रयास करती रही लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
प्राथमिकी दर्ज होने पर आरोपी को पकड़ने के लिए शुक्रवार की सुबह हरियाणा पुलिस नगर कोतवाली पहुंची। यहां से आमद करने के बाद सिविल लाइन चौकी के पुलिसकर्मियों के साथ आरोपी के घर दबिश दी। सहायक उप निरीक्षक मीना का आरोप है कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी और उसकी मां उससे और सिपाहियों से भिड़ गए।
छीनाझपटी के दौरान उसके गले की चेन टूट गई। हाथापाई करते हुए चाकू लेकर भी हमलावर हुए। सिविल लाइन चौकी प्रभारी अनुपम तिवारी के पहुंचने के बाद आरोपी को पकड़कर घर से बाहर लाया गया। सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को हरियाणा पुलिस अपने साथ ले गई। यहां हुए विवाद की हरियाणा पुलिसकर्मियों ने कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed