सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Server snarls booking, queues forming in front of gas agencies since dawn

Pratapgarh News: बुकिंग में सर्वर का अड़ंगा, गैस एजेंसी के सामने भोर से लग रही कतार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Server snarls booking, queues forming in front of gas agencies since dawn
विज्ञापन
जिले में घरेलू गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ता गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं। गैस एजेंसियों के बाहर भोर से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग रही है। शहर व ग्रामीण अंचल में संचालित 74 गैस एजेंसियों पर सिलिंडर की बुकिंग में अब सर्वर भी अड़ंगा बन रहा है। वहीं, जिला पूर्ति विभाग घरेलू गैस सिलिंडर की निर्बाध आपूर्ति का दावा कर रहा है लेकिन कई घंटों तक कतारों में जद्दोजहद करते उपभोक्ता कहानी कुछ उलट बता रहे हैं। वहीं, शहर में कई जगहों पर फास्ट फूड की दुकानें बंद हो गई हैं।
Trending Videos

जिले में संचालित गैस एजेंसियों पर बुकिंग बीते रविवार से भी उपभोक्ताओं की भीड़ लगी हुई है। हर कोई जल्द सिलिंडर पाने के लिए परेशान है। गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने बताया कि सर्वर धीमा व रुक-रुककर चलने के कारण बुकिंग में दिक्कत हो रही है। बुधवार को सर्वर काफी धीमा रहा। जिस कारण उपभोक्ताओं की भीड़ दिनभर गैस एजेंसी पर लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बृहस्पतिवार को भी सर्वर बंद होने से कई घंटे तक बुकिंग नहीं हो सकी। जिला पूर्ति अधिकारी अनुभव त्रिवेदी ने बताया कि बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिया जा रहा है। गैस सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
वर्जन
शहर के शहीद उद्यान स्थित गैस एजेंसी पर बुकिंग के लिए तीन दिन चक्कर काट रहा हूं। सर्वर धीमा होने के कारण बुकिंग नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार को भोर से ही कतार में लग गया। दोपहर बाद बुकिंग हो सकी।
योगेश कुमार, ओझला
.......
दो दिन से गैस एजेंसी का चक्कर काट रहा हूं। एजेंसी भी समय पर नहीं खुल रही। सर्वर धीमा होने से बुकिंग में दिक्कत आई। जिससे काफी परेशानी हुई। - सीबी श्रीवास्तव, देवकली
......
गैस एजेंसी पर बोर्ड लगाकर सर्वर धीमा होने की जानकारी दी गई। तीन दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक बुकिंग नहीं हो सकी है। घर का सिलिंडर भी खत्म होने वाला है।
अभिषेक पटेल, सदर बाजार
इनसेट:-
डीएम बैठक में तैयार करेंगे रणनीति
ईरान-इस्राइल, अमेरिका युद्ध के बीच जिले में गैस सिलिंडर की किल्लत पर डीएम बैठक कर रणनीति तय करेंगे। डीएम शिव सहाय अवस्थी, जिला पूर्ति विभाग एवं गैस वितरण कंपनियों के प्रतिनिधियों संग बैठक करेंगे। जिसमें जिले में गैस सिलिंडर की खपत, आपूर्ति व उपलब्धता पर चर्चा के बाद रणनीति तैयार होगी।
कई जगहों पर हुई कहासुनी
थाना क्षेत्र के सरायदेवराय, कटरा गुलाब सिंह, डेरवा,मानधाता समेत अन्य जगहों पर स्थित गैस एजेंसियों के बाहर बृहस्पतिवार को उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी रही। बुकिंग में देरी होने पर उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच कहासुनी हुई। हर उपभोक्ता सिलिंडर पाने के लिए परेशान दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed