{"_id":"6a19dc8f8f8d2e27ee07db13","slug":"storm-of-deathfour-people-including-mother-and-children-lost-their-lives-pratapgarh-news-c-261-1-pr11004-142266-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मौत की आंधी...मां-बच्चों समेत चार लोगों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मौत की आंधी...मां-बच्चों समेत चार लोगों की जान गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात आई तेज आंधी कई परिवारों के लिए काल बन गई। बृहस्पतिवार को अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में एक महिला, उसके दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांवों में मातम पसरा है।
पूरब शरीरा थाना क्षेत्र के गांधी नगर दूंनी तिवारी का पूरा नगर पंचायत में तेज आंधी के दौरान विशाल नीम का पेड़ गिरने से एक कच्चा मकान पूरी तरह ढह गया। घर के अंदर सो रही माया देवी (26) पत्नी मंगर सरोज, बेटी श्वेता (4) और बेटे अनुभव (3) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अंकुश (6) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला। मृतका का पति मंगर सरोज घटना के समय मजदूरी करने भट्ठे पर गया था। हादसे की जानकारी मिलते ही वह बदहवास हालत में घर पहुंचा। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
उधर, पइंसा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में भी तेज आंधी जानलेवा साबित हुई। गांव निवासी चंद्रभान रात में टिन शेड के नीचे सो रहे थे। अचानक तेज हवा के चलते शेड भरभराकर उसके ऊपर गिर पड़ा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया गया है।