{"_id":"6a342ca30b949e90d606ec3e","slug":"teachers-protested-against-the-mandatory-tet-requirement-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-170676-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कचहरी में टेट अनिवार्यता के विरोध में धरना प्रदर्शन करते शैक्षिक महासंघ के शिक्षक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचहरी स्थित एनआईसी परिसर में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने टीईटी अनिवार्यता के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अशोक राय के नेतृत्व में शिक्षकों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की। शिक्षकों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट के अतिरिक्त एसडीएम जितेंद्र कटियार को सौंपा।
जिलाध्यक्ष अशोक राय ने कहा कि प्रदेश में 27 जुलाई 2011 व केंद्रीय सेवाओं में 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य करना अन्यायपूर्ण है। माध्यमिक संवर्ग के जिलाध्यक्ष प्रभात त्रिपाठी ने कहा कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को पुनः पात्रता परीक्षा देने के लिए बाध्य कर मानवीय पक्ष की उपेक्षा की जा रही है।
वहीं पूर्व प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष अरुण शुक्ल ने कहा कि इस निर्णय से उत्पन्न विसंगतियों को दूर करने के लिए केंद्र सरकार को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए। प्रदर्शन में जय प्रकाश पांडेय, अशोक वैश्य, डॉ. राजश्री पांडेय, गौरव त्रिपाठी, डॉ. अजय सिंह, अरुण द्विवेदी, सुशील द्विवेदी, ध्रुव शर्मा मौजूद रहे।