पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Teenage motorcyclist killed in collision with tanker.

Pratapgarh News: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार किशोर की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Teenage motorcyclist killed in collision with tanker.
रानीगंज थाना क्षेत्र के पूरे राम सहाय गांव के समीप तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। हादसे में घायल किशोर की मां समेत दो महिलाओं को रानीगंज ट्राॅमा सेंटर से प्रयागराज रेफर किया गया।
विज्ञापन

विशंभरपुर निवासी सुभाषचंद्र पटेल का ननिहाल मऊआइमा थाना क्षेत्र के महमदपुर में है। मंगलवार को उनकी मौसी की मौत हो गई थी। सुभाष अपनी पत्नी सुमन (40) और भाभी शांति (42) के साथ ननिहाल गए थे। बुधवार की सुबह सुभाष शव के अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज चला गया।
विज्ञापन

बेटा अंश (16) मां को घर लाने के लिए बाइक से पिता के ननिहाल पहुंचा। अंश के साथ सुमन और शांति बाइक से घर आ रहीं थी। सुबह करीब नौ बजे पूरे राम सहाय गांव के समीप दुर्गागंज से देल्हूपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे के बाद टैंकर चालक घटनास्थल से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को रानीगंज ट्राॅमा सेंटर भिजवाया। ग्रामीणों मदद से टैंकर को देल्हूपुर थाना पहुंचाया गया। ट्राॅमा सेंटर के चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। घायल महिलाओं को एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। शाम करीब पांच बजे पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई।

सुभाष और सुमन की आस्था ही सहारा
अंश अपनी माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह कक्षा 11 वीं का छात्र था। उसकी एक छोटी बहन आस्था है। इकलौते बेटे की मौत से घर का चिराग बुझ गया। बेटे के शव को देख बार-बार रोते हुए पिता सुभाष यही कह रहा था कि अब आस्था ही सहारा है।
टैंकर को देल्हूपुर थाने में सीज कर दिया गया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
प्रशांत राज, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed