सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tenant couple ransacked landlord's house

Pratapgarh News: किरायेदार दंपती ने खंगाला मकान मालिक का घर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Tenant couple ransacked landlord's house
विज्ञापन
किरायेदार ने मकान मालिक का ही घर खंगाल लिया। करीब दो लाख रुपये के जेवरात और नकदी लेकर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता का आरोप है कि एसपी के आदेश के बाद भी कोतवाली पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने को तैयार नहीं है।
Trending Videos

नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला की प्रियमवदा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 अप्रैल को वह परिवार के साथ लखनऊ गई थीं। पांच मई को घर पहुंचने पर आलमारी का ताला टूटा मिला। घर का सारा सामान बिखरा था। आलमारी में रखे करीब दो लाख रुपये के जेवरात और नकदी भी नहीं मिले। शक होने पर किरायेदार महिला से चोरी के संबंध में जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने पति के साथ चोरी करने की बात स्वीकार की। शिकायत पर पहुंची चिलबिला चौकी पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर चौकी आई। आरोप है कि पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। मौका पाकर युवक भाग निकला। पीड़िता का आरोप है कि एसपी के आदेश के बाद भी पुलिस प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही है। सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed