{"_id":"6a0a187a108678526b0f267b","slug":"the-body-of-the-accused-of-kidnapping-was-found-hanging-from-a-tree-the-kidnapped-boy-was-found-unconscious-pratapgarh-news-c-3-1-ald1030-887095-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पेड़ से लटका मिला अपहरण के आरोपी का शव, अचेत मिला अपहृत बालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पेड़ से लटका मिला अपहरण के आरोपी का शव, अचेत मिला अपहृत बालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर इलाके में अपहरण के आरोपी का शव पेड़ से लटका मिला। वहीं, अपहृत बालक घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर अचेत मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत की है।
पुलिस के अनुसार, जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर मधुपुर निवासी कमलेश पटेल (22) का शव बाग में पेड़ से लटका मिला। धरमपुर मधुपुर से अपहृत बालक भी घटनास्थल से करीब 300 की दूरी पर बेहोशी की हालत में मिला।
ग्राम प्रधान रविंद्र यादव ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक को एंबुलेंस से सीएचसी गौरा भेजा गया। इसके बाद मुंगरा बादशाहपुर थाने की पुलिस अपहृत बालक को उपचार के बाद साथ ले गई। मृतक के पिता रामसमुझ पटेल ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि बेटे की हत्या कर उसे बाग में पेड़ से लटकाया गया है। मामले की जांच होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है।