{"_id":"6a0b55679614389ec90b1735","slug":"the-buggy-driver-was-murdered-and-his-body-was-hung-from-a-pillar-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-168173-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बुग्गी चालक की हत्या कर शव पिलर से लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बुग्गी चालक की हत्या कर शव पिलर से लटकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के काशीपुर डुबकी गांव में बदमाशों ने रविवार की रात बुग्गी चालक की हत्या कर खेत में बने पिलर पर शव को गमछे से बांधकर लटका दिया। सोमवार की सुबह पिलर पर शव लटकता देख गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
काशीपुर डुबकी निवासी राजकुमार सरोज (52) बुग्गी चलाकर जीविकोपार्जन करता था। परिजनों के अनुसार रविवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे टहलने की बात कहकर घर से निकला था। रात में घर न लौटने पर परिजन परेशान हो गए। खोजबीन के बाद भी बुग्गी चालक का पता नहीं चला।
सोमवार की सुबह तकरीबन छह बजे खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने बुग्गी चालक का शव साढ़े तीन फिट के पिलर पर लटकता देख शोर मचाना शुरू किए। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने साक्ष्य संकलित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पैरों में मिले चोट के निशान
बुग्गी चालक के पैरों में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस के जांच की सुई भी हत्या की तरफ घूम रही है। मृतक की पत्नी चंदहिन ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच करने की मांग की है।
बेटे सुनील से हुआ था विवाद
पुलिस सूत्रों के अनुसार बुग्गी चालक का बड़ा बेटा अनिल पुणे में रहता है। रविवार की शाम को बुग्गी चालक और छोटे बेटे सुनील से किसी बात को विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट भी हुई। पिता ने बेटे की हरकत पर नाराजगी जताई थी।
घटना की जानकारी पर बेटा अनिल घर के लिए निकल चुका है। बुग्गी चालक की मौत से पत्नी चंदहिन, बेटे सचिन, बेटी सन्नो व रोली का रो-रोकर बुरा हाल है।
बुग्गी चालक की मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
बृजनंदन राय, एएसपी पश्चिमी