सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The child stolen from the children's home has reached Mathura.

Pratapgarh News: मथुरा पहुंच गया बाल शिशु गृह से चोरी हुआ बालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
The child stolen from the children's home has reached Mathura.
विज्ञापन
नगर कोतवाली के शुकुलपुर स्थित बाल शिशु गृह से चोरी पांच माह के बालक की बरामदगी के लिए शनिवार को पुलिस टीम मथुरा के लिए रवाना हो गई।
Trending Videos

महिलाकर्मी से पूछताछ में मासूम बालक के मथुरा में होने की जानकारी पुलिस को मिली है।
बाबा राम उदित सेवा संस्थान के नाम से शुकुलपुर मोहल्ले में संचालित बाल शिशु गृह में शून्य से 10 वर्ष के बच्चों को सीडब्ल्यूसी से आदेश मिलने के बाद रखकर देखभाल किया जाता है। इसका संचालन कमलाकांत शुक्ला करते हैं।
बाल शिशु गृह से बृहस्पतिवार की रात दुष्कर्म पीड़िता के सरेंडर किए गए पांच माह के बालक आयुष के चोरी होने की खबर ने पुलिस महकमे में खलबली मचा दी।
जांच में जुटी पुलिस पहले ही कर्मचारियों पर संदेह जताती रही। प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने हरियाणा की रहने वाली राधिका उर्फ रीना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। पहले तो वह एक युवक के बच्चा चुराकर ले जाने की जानकारी देती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पुलिस की सख्ती पर महिला कर्मचारी टूट गई। चोरी बालक के मथुरा में होने की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस की एक टीम रवाना हो गई।
सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि चोरी गए बालक के बारे में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस टीम उसे बरामद करने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed