{"_id":"6a4549f6032f2a374c027f7a","slug":"the-family-members-were-pacified-by-assurances-regarding-an-arms-license-and-a-land-lease-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-171744-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: शस्त्र लाइसेंस और जमीन पट्टा के आश्वासन पर शांत हुए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: शस्त्र लाइसेंस और जमीन पट्टा के आश्वासन पर शांत हुए परिजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम विवाह करने वाले राजू की हत्या से नाराज परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की शाम शव घर पहुंचने पर अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। शस्त्र लाइसेंस और जमीन पट्टा करने के आश्वासन पर परिजनों ने बुधवार को शृंग्वेरपुर में अंतिम संस्कार किया।
जेठवारा थाना क्षेत्र के खटवारा निवासी राजू सिंह ने गांव की खुशबू से नवंबर 2025 में कोर्ट मैरिज की थी। खुशबू के भाइयों ने हत्या की धमकी राजू को दी थी। राजू ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। सोमवार की रात खुशबू के भाइयों ने खटवारा गांव में राजू की गोली मारकर हत्या कर दी।
मृतक के भाई अनिल उर्फ बच्चा की तहरीर पर पुलिस ने खुशबू के भाइयों जितेंद्र वर्मा, पिंटू वर्मा, अरुण वर्मा, तेज बहादुर व तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज तलाश तेज कर दी है। घटना के 24 घंटे के अंदर एक्शन में आई पुलिस ने एक आरोपी अरुण वर्मा को गिरफ्तार भी कर लिया लेकिन मंगलवार की शाम करीब छह बजे पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर नाराज परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों की नाराजगी पर प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में मृतक के घर पहुंचे उप जिलाधिकारी लालगंज शैलेंद्र वर्मा और क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता ने परिजनों से मुलाकात की।
परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की जिद करने लगे। हालांकि उप जिलाधिकारी के सूझबूझ से परिजन शस्त्र लाइसेंस, जमीन का पट्टा व आर्थिक सहायता के आश्वासन पर मान गए। रोते बिलखते हुए परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार शृंग्वेरपुर घाट पर किया।