सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The property of the gangster block chief, who was released on bail, will be confiscated.

Pratapgarh News: जमानत पर छूटे गैंगस्टर ब्लॉक प्रमुख की संपत्ति होगी कुर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
The property of the gangster block chief, who was released on bail, will be confiscated.
विज्ञापन
करीब एक सप्ताह पहले जमानत पर जेल से रिहा हुए गैंगस्टर आरोपी ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिला मजिस्ट्रेट ने ब्लॉक प्रमुख की 44 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया है।
Trending Videos

अंतरजनपदीय अभियुक्त पट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम रामकोला निवासी बाबा बेलखरनाथ धाम के ब्लॉक प्रमुख सुशील कुमार सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ गैंगस्टर, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी, एनडीपीएस जैसे गंभीर धाराओं में नौ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल से रिहा होकर आए ब्लॉक प्रमुख का समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया था लेकिन उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के कुर्की के आदेश से समर्थकों के चेहरे पर मायूसी छा गई है। आदेश के तहत 44.34 लाख रुपये के वाहनों को कुर्क किया जाएगा। जिसमें कई कारें, बाइक व ट्रैक्टर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed