सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Toilets for the disabled will be built on platform number two of Chilbila Junction.

Pratapgarh News: दिव्यांगों के लिए चिलबिला जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बनेगा शौचालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Toilets for the disabled will be built on platform number two of Chilbila Junction.
विज्ञापन
अमृत भारत स्टेशन के तहत चिह्नित चिलबिला जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर दिव्यांगों के लिए शौचालय बनाया जाएगा। इसके साथ ही रैंप बनेगा ताकि ट्रॉली बैग ले जाने वालों को सहूलियत हो सके। लखनऊ रेल मंडल के अफसरों ने प्रस्ताव पर सहमति दी है।
Trending Videos

जंक्शन के सौंदर्यीकरण के लिए 22 करोड़ की सौगात मिली है। बुधवार को लखनऊ रेल मंडल की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची। निरीक्षण के दौरान अफसरों को रैंप और दिव्यांगों के लिए शौचालय की जरूरत महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर रणविजय की सहमति पर प्रस्ताव स्वीकृत कर लिया गया है। कार्यदायी संस्था को सौंदर्यीकरण के साथ रैंप और शौचालय बनाने का निर्देश अफसरों ने दिया है। रैंप के सहारे व्हीलचेयर, स्ट्रेचर को प्लेटफॉर्म तक ले जाने में मदद मिलेगी। बताया गया कि स्टेशन पर चार प्लेटफॉर्म हैं। एक नंबर पर सार्वजनिक शौचालय की सुविधा पहले से ही मौजूद है।
बेनीपुर के दिव्यांग रविंद्र ने बताया कि रैंप और शौचालय बनने से सुविधा होगी। खमपुर के जुम्मन ने बताया कि रेलवे विभाग की पहल सराहनीय है। दिव्यांगों को रैंप और शौचालय से सुविधा मिलेगी।
वर्जन--
स्टेशन को दिव्यांग अनुकूल बनाने की नीति पर काम किया जा रहा है। चिलबिला जंक्शन के सौंदर्यीकरण में रैंप और दिव्यांग शौचालय के निर्माण की बात अफसरों के सामने रखी गई थी। जिसे स्वीकृति मिल गई है। निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।
- जेपी शुक्ला, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed