सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Train delays continue, increasing passenger problems

Pratapgarh News: ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Train delays continue, increasing passenger problems
विज्ञापन
मां बेल्हा देवी जंक्शन होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। सोमवार को जनता एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें निरस्त रहीं। जबकि 10 ट्रेनें घंटों की देरी से जंक्शन पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
Trending Videos

स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि प्रयागराज-अयोध्या और लखनऊ के बीच 13 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो रहा है जिससे ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। सोमवार को तीन ट्रेनें निरस्त रहीं, जबकि कई ट्रेनें देरी संचालित हुईं। मालदा टाउन और जनता एक्सप्रेस निरस्त रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ-प्रयाग पीआरएल पैसेंजर चार घंटे, अर्चना एक्सप्रेस ढाई घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल 45 मिनट, योगनगरी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से जंक्शन पहुंचीं। हावड़ा-अमृतसर पंजाबमेल तीन घंटे, काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस ढाई घंटे, अयोध्या- प्रयाग मेला स्पेशल पांच घंटे, सरयू एक्सप्रेस चार घंटे, तुलसी एक्सप्रेस और रिंग रेल सेवा ट्रेन तीन घंटे की देरी से संचालित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed