सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Villagers angry over police FIR, protest at Kotwali gate

Pratapgarh News: पुलिस की एफआईआर से ग्रामीण नाराज, कोतवाली गेट पर प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry over police FIR, protest at Kotwali gate
विज्ञापन
जमीन विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में पुलिस की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर को निरस्त करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कोतवाली गेट पर विरोध-प्रदर्शन किया। समाधान दिवस में पहुंचे एएसपी पश्चिमी के वाहन के सामने खड़े होकर विरोध जताया। एएसपी के जांच कराए जाने के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत होकर घर लौटे।
Trending Videos

लालगंज कोतवाली के दौलत का पुरवा अमावां गांव में दो पक्षों के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच 13 जनवरी को मारपीट हो गई थी। इस मामले में सिपाही ने एक पक्ष के खानापट्टी निवासी रमेश मौर्य, उमेश मौर्य समेत आठ और दूसरे पक्ष के रामरतन पटेल, द्रोपदी समेत आठ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दिया। इससे नाराज रामरतन पटेल के पक्ष से कई ग्रामीण शनिवार को कोतवाली पहुंचे। ग्रामीणों ने कोतवाली गेट पर एफआईआर निरस्त करने की मांग को लेकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया। एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय के मामले की जांच कराने के आश्वासन के बाद लोग घर लौटने को तैयार हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed