{"_id":"69b313b4002f7445b707a63a","slug":"viral-more-than-12-thousand-patients-reached-the-hospital-in-12-days-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-161839-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: वायरल... 12 दिन में अस्पताल पहुंचे 12 हजार से ज्यादा मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: वायरल... 12 दिन में अस्पताल पहुंचे 12 हजार से ज्यादा मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन
बदलते मौसम के कारण वायरल बुखार, त्वचा, आंखों के संक्रमण और सांस के मरीजों की संख्या में बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज के पुरुष और महिला अस्पताल को मिलाकर देखा जाए तो बीते 12 दिनों में 12,092 से अधिक मरीजों ने इलाज कराया है। जिनमें सबसे ज्यादा मामले बुखार, त्वचा रोग (एलर्जी) और आंखों के संक्रमण के हैं।
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि होली के सप्ताह भर पहले से मौसम बदलने लगा था। रात में सर्दी तो दिन में उमसभरी गर्मी के चलते लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंचने लगे। मेडिकल कॉलेज में ही एक मार्च के बाद लगातार मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।
एक मार्च को 700 मरीजों ने मेडिकल कॉलेज में जांच और इलाज कराया। बीते 12 दिनों में 12092 से ज्यादा मरीज इलाज करने पहुंचे। मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. वकील अहमद ने बताया कि होली पर अधिक मीठा, तला-भुना और भारी पकवान अधिक खाने से बदहजमी, पेट दर्द, एसिडिटी के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। मौसम में हो रहे बदलाव से बुखार रोगियों के साथ सांस रोगियों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।
कैसे करें बचाव
- रात में पंखे के नीचे न सोएं।
- गन्ने का रस, ठंडा पानी पीने से बचें।
- बगैर चिकित्सक की सलाह दुकान से दवा खरीदकर न खाएं।
- मच्छरदानी में सोएं, घर के आसपास साफ-सफाई रखें।
--
तिथि-- -- मरीजों की संख्या
एक मार्च-- -- 700
दो मार्च-- -- -834
तीन मार्च-- -- -580
चार मार्च-- -- -230
पांच मार्च-- -- -736
छह मार्च-- -- -1267
सात मार्च-- -- -1505
आठ मार्च-- -- रविवार अवकाश
नौ मार्च-- -- -- 1750
दस मार्च-- -- 1500
11 मार्च-- -- - 1530
12 मार्च-- - 1460
(मरीजों के आंकड़े सीएमएम के अनुसार)
Trending Videos
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि होली के सप्ताह भर पहले से मौसम बदलने लगा था। रात में सर्दी तो दिन में उमसभरी गर्मी के चलते लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंचने लगे। मेडिकल कॉलेज में ही एक मार्च के बाद लगातार मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक मार्च को 700 मरीजों ने मेडिकल कॉलेज में जांच और इलाज कराया। बीते 12 दिनों में 12092 से ज्यादा मरीज इलाज करने पहुंचे। मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. वकील अहमद ने बताया कि होली पर अधिक मीठा, तला-भुना और भारी पकवान अधिक खाने से बदहजमी, पेट दर्द, एसिडिटी के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। मौसम में हो रहे बदलाव से बुखार रोगियों के साथ सांस रोगियों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।
कैसे करें बचाव
- रात में पंखे के नीचे न सोएं।
- गन्ने का रस, ठंडा पानी पीने से बचें।
- बगैर चिकित्सक की सलाह दुकान से दवा खरीदकर न खाएं।
- मच्छरदानी में सोएं, घर के आसपास साफ-सफाई रखें।
तिथि
एक मार्च
दो मार्च
तीन मार्च
चार मार्च
पांच मार्च
छह मार्च
सात मार्च
आठ मार्च
नौ मार्च
दस मार्च
11 मार्च
12 मार्च
(मरीजों के आंकड़े सीएमएम के अनुसार)