फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Woman dies after being hit by a Bullet motorcycle; villagers catch the rider.

Pratapgarh News: बुलेट की टक्कर से महिला मौत, चालक को ग्रामीणों ने पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by a Bullet motorcycle; villagers catch the rider.
स्थानीय बाजार जा रही महिला को पीछे से आए तेज रफ्तार बुलेट सवार ने शुक्रवार की रात करीब 10 बजे टक्कर मार दिया। सिर पर गंभीर चोट आने से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बुलेट सवार को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के नरैना की सीमा देवी (42) शुक्रवार की रात करीब 10 बजे संडवा चंद्रिका बाजार की तरफ पैदल जा रही थी। पीछे से आए तेज रफ्तार सवार ने टक्कर मार दिया। लहूलुहान महिला सड़क पर गिर पड़ी। सिर पर चोट होने के कारण महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने बुलेट सवार को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस बुलेट सवार को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी होने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतका को एक बेटा और एक बेटी है। परिवार दिल्ली में रहता था। एक माह पहले गर्मियों की छुट्टी में परिवार पैतृक गांव आया था। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed