फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Woman dies after being hit by truck; driver arrested.

Pratapgarh News: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, चालक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by truck; driver arrested.
कोतवाली क्षेत्र के घुइसरनाथ मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। चालक को हिरासत में लेकर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के कटरा मातादीन पुरवारा निवासी रामअजोर सिंह की बहू निशा सिंह (35) भतीजे देवेंद्र प्रताप सिंह के साथ बाइक से बहन के घर लखरांव गई थी। लौटते समय सुबह करीब साढ़े दस बजे इंदिरा चौराहे के समीप घुइसरनाथ मार्ग पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में निशा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक को मामूली चोटें आईं। मृतका के दो बेटे हैं। घटना की सूचना मिलने पर रोते बिलखते हुए परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed